Monday, 16 August 2010

असंतोष जताया

असंतोष जताया मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय नि:शक्त कल्याण परिषद् के प्रदेश सचिव संजीव कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि उनके संगठन ने नि:शक्तों की जनगणना नहीं कराने पर जनगणना आयुक्त को पत्र भेजकर आपत्ति जताई थी। उनके पत्र के आधार पर आयुक्त द्वारा कहा गया है कि फरवरी 2011 में जनगणना के समय नि:शक्तों की भी गणना होगी। लेकिन आयुक्त का जवाब संतोषजनक नहीं है। उन्होंने एक बार फिर आयुक्त से इस संबंध में प्रश्नावली भेजकर विस्तृत जानकारी मांगी है। इस अवसर पर उन्होंने नि:शक्तों के कल्याण में लगी संस्थाओं से समर्थन देने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment